पटना के बेऊर जेल में 14 महिला और 20 पुरुष बंदी छठ पूजा करेंगे:-जेल सुप्रिटेंडेंट नीरज कुमार झा
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Oct-2025
- Views
पटना के बेऊर आदर्श कारा में कुल 14 महिला को 20 पुरुष बंदी इस बार जेल परिसर में लोक आस्था के छठ महापर्व में भगवान सूर्य की करेंगे उपासना ।25 अक्टूबर नहाए खाए से पर्व की होगी शुरुआत ।4 दिवसीय छठ महापर्व को लेकर इच्छुक महिला व पुरुष बंदियों के पर्व करने की जेल प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है।बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने बताया कि बेऊर आदर्श कारा के परिसर में तालाब में छठव्रतियों के अर्घ्य देने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। छठ व्रतियों के अलावे महिला बंदियों को नए साड़ियों का वितरण ,बच्चों के लिए नए कपड़े देने की व्यवस्था की गई है।इस वर्ष छठ महापर्व में कुल 34 बंदियों ने छठ अनुष्ठान करने की मांग की अनुशंसा पर सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है।बेऊर जेल अधीक्षक ने बंदियों और राज्य के सभी लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं की और राज्य के विकास की कामना की है।।


Post a comment