कटिहार में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 31-Jul-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आजमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरशोता सहित विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर शराब के नशे में पाए गए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच के दौरान चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की, जिसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शराब के सेवन, खरीद-बिक्री तथा तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Post a comment