सबौर कृषि विश्वविद्यालय में आम फेस्टिवल का आयोजन, 1000 से अधिक किस्म के आम का प्रदर्शन
- by Manjesh Kumar
- 27-Jun-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर जिले के सबौर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय आम फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें रसीले मीठे आम का लोगों ने स्वाद भी चखा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अजय मंडल डीएम अलंकृता पांडेय, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इसमें देश के 9 राज्यों से लगभग 1000 आम की किस्मों का प्रदर्शन किया गया। 2000 से अधिक आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।
किसानों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आम प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। आम की उन्नत खेती वैज्ञानिक तकनीक प्रसंस्करण मूल्य संवर्धन और नवाचार को समर्पित यह आयोजन किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला साबित हुआ। ग्रामीण विकास सह जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार आम की इतनी सारी वेरायटी को देखकर प्रसन्न हुए और वैज्ञानिकों तथा किसानों के कार्यों की सराहना की।


Post a comment