बेहतर काम करने पर पुरस्कार, लापरवाही पर सजा, अररिया एसपी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

अररिया: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीएम सम्राट ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। इसके बाद सभी जिलों में अपराध और अपराधी के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में अररिया के एसपी ने भी बड़ी कार्रवाई की है। इस बार उनकी कार्रवाई की जद में अपने ही विभाग के अधिकारी आए हैं। एसपी ने इसके साथ ही जिला के सभी पुलिस कर्मियों सख्त हिदायत भी दी है कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और जनहित में काम करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने लापरवाही के आरोप में जिले के 22 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोक दिया है साथ ही 13 थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी ने सिर्फ कार्रवाई ही नहीं की बल्कि बेहतर काम करने वाले 7 पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी करनी होगी। अगर अपने काम में लापरवाही करेंगे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment