बरारी के अरविंद भगत को जदयू में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष, दी बधाई
- by Manjesh Kumar
- 09-Jul-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के बारीनगर गांधी ग्राम निवासी समाजसेवी बैजनाथ भगत के पुत्र सह पूर्व प्रमुख माला देवी के पति समाजसेवी अरविंद भगत को जदयू प्रदेश सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को साधुवाद देते हुए अरविंद भगत ने कहा कि शीर्ष नेता अविभावक ने जो संगठन की जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।
अरविंद कुमार को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कदवा विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू नेता सुशील कुमार सुमन, प्रदेश सचिव अजाप्र गुणसागर पासवान, चन्द्रमोहन सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह, उपेन्द्र प्रसाद ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष राजीव चौधरी, जयप्रकाश सिंह, समाजसेवी गुड्डी कौर सहित शुभचिंतक एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित जदयू प्रदेश सचिव अरविंद भगत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।


Post a comment