बाकीपुर उपचुनाव का मतगणना कल, तीन लेयर की सुरक्षा में रखा गया है EVM, की गई है पुख्ता तैयारी

पटना: राजधानी पटना के बाकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतगणना सोमवार को एएन कॉलेज परिसर में की जाएगी। मतगणना से पहले शांति व्यवस्था और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए मतगणना केंद्र पर पुख्ता तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एएन कॉलेज में कला भवन में काउंटिंग के लिए सारी व्यवस्थाएं की गईं हैं। ईवीएम को तीन लेयर की सुरक्षा के साथ रखा गया है। 25 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, साथ ही BSAP के जवानों की भी तैनाती की गई है। तीन शिफ्ट में कुल 100 जवानों तैनाती है। हर एक शिफ्ट में 1 DSP को लगाया गया है, इसके अलावा मतगणना के जगह पर सिर्फ अधिकृत अधिकारियों, कर्मियों और प्रत्याशियों को जाने की अनुमति होगी।

काउंटिंग शुरू होने से पहले स्ट्रॉन्ग रूम को प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी तथा कुल 14 टेबल पर 30 राउंड में की जाएगी। हर राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताए जायेंगे। बता दें कि बाकीपुर सीट पर कुल 25 प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला होगा। हालांकि इसमें मुख्य रूप से उपचुनाव में मुकाबला बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एएन कॉलेज में प्रत्याशियों या उनके एजेंटों के लिए क्यूआर कोड वाला पास जारी होगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति होगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पास जारी करेंगे। वोटों की गिनती के लिए 50 कर्मियों को लगाया जाएगा, इसके अतिरिक्त रिजर्व में भी कर्मी रहेंगे।

  

Related Articles

Post a comment