बाकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, भाजपा - जन सुराज के कार्यकर्ता भिड़े, सुबह 9 बजे तक...

पटना: राजधानी पटना के हाईप्रोफाइल बाकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से जारी है। सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। मतदाता अपने बूथ पर पहुंच कर कतार में लग मतदान कर रहे हैं। इस बीच एक बूथ पर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार राजधानी के किदवईपुरी में बूथ संख्या 101, 102 और 103 पर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही। हालांकि फिर पुलिस ने ही दोनों पक्षों को अलग भी किया।

जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक बंटी पर दबंगई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभिषेक बंटी कुछ लोगों के साथ बूथ पर पहुंच कर लोगों को मतदान से रोक रहे हैं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने जन सुराज कर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। राजद से भाजपा में आए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रशांत क‍िशोर पर फर्जी मतदाता से वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए भाजपा ने सभी पीठासीन अधिकारि‍यों को सभी बूथों पर मतदाताओं के सत्‍यापन का अनुरोध किया है। उन्‍होंने कहा कि फर्जी वोटर से माहौल बनाने का प्रयास सफल नहीं होगा। बांकीपुर की जनता भाजपा के साथ है।

बता दें कि उपचुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिन्‍हा, जन सुराज के प्रशांत क‍िशोर और राजद की रेखा गुप्‍ता के अलावा कई निर्दलीय भी कि‍स्‍मत आजमा रहे हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन के इस्‍तीफे से खाली इस सीट के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। 3 अगस्‍त को परिणाम आएगा। 

  

Related Articles

Post a comment