कटिहार के बकिया पंचायत में लगातार जारी है गंगा का कहर, हर दिन पानी में समा रही लोगों की जमीन
- by Manjesh Kumar
- 09-Aug-2026
- Views
कटिहार: इन दिनों लगातार बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गंगा नदी भी अपने उफान पर है। कटिहार जिला के बरारी प्रखंड का बकिया सुखाय भीषण गंगा कटाव से सहमा हुआ है। लगातार गंगा का रौद्र रूप देख पंचायतवासी डर के साए में जी रहे है। पंचायत की मुखिया नाजिया बेगम, उपमुखिया शेख हिदायत, उमाकांत महतो, रेखा देवी, विपीन मंडल, बंटी यादव, मोजीब, रागिनी, राजेश, पुष्प राज सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई वर्षो से गंगा का कटाव जारी है।
किसानों के परिवार का भरण पोषण करने वाले खेत गंगा के रौद्र रूप के बीच गंगा में में समा रहे हैं। सरकार तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि को बीस हजार की आबादी के गंगा के कट कर समा जाने की तनिक भी प्रवाह नही है। ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना गंगा में खेती की जमीन समा रही है। ग्रामीणों ने पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री से स्थाई समाधान, काढ़ागोला घाट से पीरपैंती के बीच गंगा पर पूल सह सड़क निर्माण कराने की अपील की। लोगों का कहना है कि इससे इस क्षेत्र में कटाव की समस्या से चार लाख की आबादी का कष्ट दूर हो जायेगा।
कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


Post a comment