कटिहार के बरारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिखा देशभक्ति का रंग, अधिकारी और जनप्रतिनिधि समेत बच्चे भी रंगे रंग में

कटिहार: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कटिहार का बरारी प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह होते ही सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत भवनों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थानों में तिरंगा फहराने का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रध्वज के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख नास्तारा खातून ने ध्वजारोहण किया। वहीं गांधी स्मृति भवन में हरजीत सिंह, बीस सूत्री कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कुशवाहा तथा नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने तिरंगा फहराया। रेफरल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुशर्रफ हुसैन, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला में कार्यपालक अभियंता सुशांत शेखर और बरारी थाना में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रभारी बीईओ राज कुमार सिंह, वीबीजीरामजी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार, गुरुनानक कन्या विद्यालय में प्रधानाध्यापक भगत सिंह तथा जागेश्वर उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक सौरभ प्रसून ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में वार्ड पार्षद राधिका देवी ने तिरंगा फहराया।

हर ओर दिखा देशभक्ति का उत्साह

प्रखंड की पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वीबीजीरामजी भवनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज फहराया। कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

समारोहों में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ राज कुमार सिंह, ईओ शिवांशु शिवेश, पीओ श्यामदेव कुमार, पूर्व विधायक प्रेमनाथ जायसवाल, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप, अंचल नाजिर संतोष कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विक्की कुमार साह, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जदयू नेता मो बाबर, चंद्रमोहन सिंह, लोजपा नेता राजकिशोर पासवान, जदयू नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो सलीम, प्रमुख प्रतिनिधि मो. इलियास, उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू, पूर्व प्रमुख रजनी देवी, अजय भारद्वाज, धनजीत यादव एवं जितेंद्र यादव समेत अन्य लोग भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

पुलिस विभाग की ओर से एसआई राजनेता कुमार, कौशल कुमार, शिवम चौधरी, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, आलोक कुमार और अमन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। शाम तक बरारी का माहौल देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।

  

Related Articles

Post a comment