139 भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण
- by Manjesh Kumar
- 25-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: सम्राट सरकार के सेवा संकल्प समर्पण के एक सौ दिन के उपलक्ष्य पर सूचना जनसंपर्क विभाग बिहार पटना द्वारा सरकार की उपलब्धियों के दृष्टिगत बीआईटी मेसरा पटना कैंपस ऑडिटोरियम से ऑनलाइन के माध्यम से पूरे बिहार में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11464 करोड की लागत से कुल 2476 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। पूर्णिया जिले में उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंचायत प्रखंड एवं जिला स्तर पर किया गया। जिला स्तर महानंदा सभागार में इसका आयोजन किया गया।
सेवा, संकल्प, समर्पण के सौ दिन के अवसर पर पूर्णिया जिला अंतर्गत 139 भूमिहीन परिवारों को वासगित पर्चा हस्तगत कराया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार जनप्रतिनिधि, वरीय उपसमाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी राजस्व, भूमि सुधार उप समाहर्ता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित लाभुकों ने सरकार के 100 दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री के बेहतर कार्यों की सराहना की।


Post a comment