भागलपुर में आभूषण चोरी का खुलासा, 36 घंटे में दो गिरफ्तार

भागलपुर: भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई। चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के आभूषण के साथ एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को सुरेंद्र कुमार पेटे की ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले में तिलकामांझी थाना कांड संख्या 194/26 दर्ज किया गया।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद ईशाकचक थाना क्षेत्र से मो अफसर उर्फ प्याऊ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मो सलमान को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं, इनमें पायल, ब्रासलेट, सिकड़ी, गला हार, लॉकेट, बिछिया, अंगूठी, नथिया, मूर्तियां, हेयरपिन और बाजूबंद समेत अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment