भागलपुर में कोरोना के दस्तक से हड़कंप, बुजुर्ग में हुई पुष्टि, JLNMCH में कराया गया भर्ती

भागलपुर: भागलपुर में एक बार फिर कोविड- 19 ने दस्तक दी है। निजी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज जारी है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज का पहले एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था, जहां कोविड के लक्षण दिखाई देने पर निजी लैब से आरटी-पीसीआर जांच कराई गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब सरकारी स्तर पर भी मरीज की आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि और आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और मरीज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। वहीं मरीज के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले सात दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment