16 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर: भागलपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूरों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम भागलपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने बताया कि 26 से 28 जुलाई तक रांची में संघ की 161वीं केंद्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई थी।

बैठक में 17 अगस्त को देशभर में मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। संघ की प्रमुख मांगों में कृषि श्रमिकों और घरेलू कामगारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए सुरक्षा बोर्ड का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही मजदूरों से जुड़ी कुल 16 प्रमुख मांगों को सरकार के सामने रखा गया है। भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।

  

Related Articles

Post a comment