Bihar में आज कैसा रहेगा मौसम? वैज्ञानिकों ने 24 जिलों में जारी किया है अलर्ट

पटना: बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है लेकिन बावजूद इसके पूरे राज्य में अभी बारिश ठीक ढंग से शुरू नहीं हुई है। अब मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों के लिए एक साथ येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है जबकि तेज बारिश और बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा दिन भर बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में आज मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। 10 जुलाई के आस-पास उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को सबसे अधिक 54.2 मिलीमीटर बारिश गया में दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. कटिहार, मधुबनी, पटना, सासाराम, बेतिया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण तटीय इलाके में बाढ़ की संभावना बनी रहती है।  मौसम विभाग की माने तो, 9 जुलाई को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा। जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। 10 जुलाई को अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मधुबनी और सुपौल जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 11 जुलाई को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है।

  

Related Articles

Post a comment