12 सितंबर को तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
- by Manjesh Kumar
- 28-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को साल के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ साथ अनुमंडलीय न्यायालय बनमनखी धमदाहा और बायसी में भी इसका आयोजन होगा। इसके मद्देनजर व्यवहार न्यायालय के सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर निर्देश दिया गया।
जिला सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने-अपने न्यायालय से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी प्रकार के सुलहनीय प्रकृति के मामले को अधिक से अधिक चिन्हित करें। मामले में पक्षकारों पीड़ित को नोटिस भेजने और वाद के पक्षकारों के बीच प्री लोक अदालत बैठक पर ज्यादा जोर देने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय प्रकृति के मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाता है।
बैठक में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम देशमुख, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ठाकुर अमन कुमार, जिला सत्र अपर न्यायाधीश तृतीय सुभाष चंद्र, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश मोहम्मद इनाम खान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 9वीं राकेश कुमार पांडे, जिला एवं अपराध न्यायाधीश 6ठी सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो सेमा एरम, जिला एवं अपराध न्यायाधीश दसवीं रितेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 12वीं बजरंगी कुमार चौधरी, जिला एवं अपराध न्यायाधीश 13 विक्रम कुमार, जिला एवं अपराध न्यायाधीश चतुर्थ धर्मेंद्र सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 14 गुलनाज फिरदौस, जिला अपर सत्र न्यायाधीश 7वीं सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो रंजय कुमार समेत अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे।


Post a comment