मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
- by Manjesh Kumar
- 19-Sep-2026
- Views
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन 2 लाख 70 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।


Post a comment