मख्यमंत्री से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नव निर्मित कम्युनिटी हॉल और लेक फ्रंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम के पहुंचने से पहले एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ कार्यक्रम स्थल पर घुस गया और मुख्यमंत्री से मिलने की जिद्द करने लगा। मौके पर पर उपस्थित पुलिस के जवान अचानक घुसे युवक को कंट्रोल करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान युवक आक्रोशित भी हो गया।

युवक का कहना था कि वह राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी है, लेकिन 2022 में मुजफ्फरपुर शहर के काजी मुहम्मदपुर थाना के एक दारोगा मनमोहन कुमार पर कई आरोप लगाए। युवक ने आरोप लगाया की उसे शराब के मामले में फंसाया गया और मारपीट की गई। साथ ही अब इस मामले की वजह से वह कोई परीक्षा नहीं दे पा रहा है। वह युवक (राहुल) लगातार उक्त थानेदार मनमोहन कुमार को सजा देने की मांग कर रहा था। काफी समझाने बुझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई लेकिन थोड़ी देर के लिए स्थिति अजीबोगरीब बन गई थी।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment