आज मुजफ्फरपुर आयेंगे सीएम सम्राट, तैयारी पूरी, सुरक्षा को लेकर किया गया है खास इंतजाम

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सीएम सम्राट के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है और जोर शोर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र महवल में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से स्थल एवं इससे पांच किलो मीटर त्रिज्या की परिधि को बुधवार शाम चार बजे से लेकर गुरुवार को शाम चार बजे तक अस्थायी रेड ज़ोन घोषित किया गया है। इसके आलोक में जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी-1 को इसका सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित मेगा लेदर फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर, महवल औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफ किया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

  

Related Articles

Post a comment