मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
- by Manjesh Kumar
- 01-Aug-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर के नवगछिया मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इस्माईलपुर निवासी हाकिम मंडल के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथलेश मंडल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहा था इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और कॉलेज के एक स्टाफ ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया परिजनों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में मजदूरों से बिना सुरक्षा मानकों और बिना किसी सेफ्टी उपकरण के काम कराया जा रहा था आक्रोशित परिजन शव लेकर कॉलेज परिसर की ओर प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए हैं।


Post a comment