शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च, श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

शेखपुरा: जिला कांग्रेस कमेटी शेखपुरा के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में दोहरा मापदंड अपनाती है।

उन्होंने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी आस्था के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान शिव शंकर महतो, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment