पास धारकों को ही मतगणना केंद्र में मिलेगा प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए कई निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 02-Aug-2026
- Views
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को एएन कालेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना केंद्र में केवल उन्हीं को प्रवेश मिलेगा जिन्हें इसके लिए पास निर्गत किया गया हो। प्रत्येक व्यक्ति क़े लिए अलग अलग पास निर्गत किया गया है। एक पास सिर्फ एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल या किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु लेकर प्रवेश पर रोक रहेगी। अभ्यर्थी व उनके प्रतिनिधि का प्रवेश ए एन कालेज के गेट नम्बर 1 से होगा। मतगणना कर्मी एवं मीडिया के प्रतिनिधि गेट नंबर 2 से मतगणना केंद्र मे प्रवेश कर सकेंगे।
ए एन कालेज के परीक्षा भवन में हुए संयुक्त ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने मतगणना से जुड़े सभी पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अपने ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रवेश पास एवं सघन सुरक्षा जांच करके ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए जो रूट प्लान तैयार किया गया है उसे सख़्ती से लागू किया जाये।


Post a comment