डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु की स्मृति में आयोजित मासिक कार्यक्रम में दो नाटकों का होगा मंचन

पूर्णिया: शहर के कला भवन, नाट्य विभाग द्वारा प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले कलाकारों के मंच कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जून को डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु की स्मृति में दो भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कला भवन पूर्णिया स्थित सुधांशु रंगशाला में होगा। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति संध्या शाम 5:00 बजे होगी। जिसमें सीता स्वयंवर' नाटक की प्रस्तुति होगी। इस नाटक का निर्देशन सुनील सुमन तथा सह-निर्देशन सुमित निहाल कर रहे हैं। दूसरी प्रस्तुति संध्या 7:00 बजे से कला भवन, नाट्य विभाग, पूर्णिया द्वारा चर्चित साहित्यकार चंद्र किशोर जायसवाल रचित नाटक 'सिंहासन' की होगी।

नाटक का निर्देशन कला भवन के चर्चित एवं वरिष्ठ रंगकर्मी कुंदन कुमार सिंह, द्वारा निर्देशित किया गया है वहीं इस नाटक के सह-निर्देशन में शिवाजी राम राव ने काफी मेहनत कर रहें है सिंहासन नाटक में निर्देशन सहयोग अंजनी श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है। नाटक को प्रभावशाली एवं भव्य रूप देने के लिए पूरी टीम लगातार मेहनत कर रही है। कला भवन, नाट्य विभाग, पूर्णिया द्वारा आयोजित 'कलाकारों का मंच' कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कलाकारों, रंगकर्मियों एवं नाट्य-नृत्य संस्थानों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। यह कार्यक्रम पिछले कई माहों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। >

पूर्णिया के चर्चित रंगकर्मी एवं बिहार कला पुरस्कार, वरिष्ठ पुरस्कार भिखारी ठाकुर अवार्ड से सम्मानित विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस मासिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह है और कला भवन का उद्देश्य पूर्णिया की सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय पहचान को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कला भवन के अनेक कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि 'सिंहासन' एवं सीता स्वयंवर नाटक में सभी कलाकार अपने-अपने पात्रों को जीवंत बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। दोनों नाटकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए यादगार एवं आकर्षक होगी।

  

Related Articles

Post a comment