बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, जयमाला से पहले दुल्हन उठाया बड़ा कदम, अस्पताल में हुई मौत
- by Manjesh Kumar
- 08-May-2026
- Views
वैशाली: बिहार के वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक परिवार में शादी समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा था, दुल्हा सज धज कर मुजफ्फरपुर से बारात लेकर पहुंचा लेकिन जयमाल से पहले ही दुल्हन ने जहर खा लिया। आनन फानन में दुल्हन को शादी की मंडप की जगह अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात लेकर वापस जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि जिस लड़की की शादी थी उसने जयमाल से पहले ही जहर खा लिया था। बारात दरवाजा पर आने के बाद जयमाला की रश्म को जा रही थी तभी स्टेज पर ही दुल्हन बेहोश हो कर गिर गई। दुल्हन के गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच तरह तरह की बाते होती रही जबकि दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा। अंत में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात के साथ वापस लौट गया।
मामले में बताया जा रहा है कि दुल्हन का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी और शादी के दिन दोनों ने साथ में जहर खा ली। मामले की जानकारी परिजनों को भी दुल्हन के बेहोश होने के बाद पता चली। हालांकि परिजनों ने दूल्हा पक्ष को दुल्हन के खाली पेट होने तथा बीपी लो होने की बात बताई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई जबकि उसके प्रेमी का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में कटहरा थाना पुलिस ने जानकारी नहीं होने की बात कही हैं।


Post a comment