एक साल से लापता गोलू का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, मां ने कहा पुलिस ने दे रही ध्यान

पूर्णिया: पिछले एक साल से एक किशोर लापता है। पुलिस इस मामले को गंभीरता के साथ नहीं ले रही है। अपने बेटे की सलामती के लिए मां ईश्वर से सलामती की दुआ मांग रही है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ गांव से एक साल पहले 15 वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ गोलू का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित के परिजन दर दर की ठोकर खा रहे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बच्चे का कोई अता-पता नहीं चलने से माता पिता परेशान हैं। बच्चे की मां रीता देवी की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। 21 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे के करीब चंपानगर जाने के दौरान गोलू अचानक लापता हो गया।

गायब बच्चे की मां का कहना है कि उनका बेटा सुजीत मानसिक रूप से कमजोर है। मां ने कहा कि बेटा घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान रीता देवी अपनी बेटी के घर चंपानगर नाती को पहुंचाने गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि मां को घर में न पाकर बच्चा उन्हें ढूंढते हुए बेलौरी चौक की ओर निकल गया। शाम करीब 6 बजे जब मां वापस लौटीं, तो सुजीत उर्फ गोलू गायब था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि उसे अंतिम बार बेलौरी चौक के पास देखा गया था। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में सनहा तो दर्ज कर लिया और परिजनों को आश्वासन देकर भेज दिया, लेकिन आरोप है कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस स्तर से कोई खास प्रयास नहीं किया गया। रीता देवी का कहना है कि वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी।

बेबस मां ने आम लोगों से भी अपने बच्चे को ढूंढने में मदद की अपील की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके बेटे सुजीत उर्फ गोलू के बारे में सटीक जानकारी दी जाएगी उसे ढूंढने में मदद करेगा उस व्यक्ति को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment