पत्नी से विवाद के बाद बिजली विभाग के इंजीनियर ने दे दी अपनी जान, मचा हड़कंप
- by Manjesh Kumar
- 16-Aug-2026
- Views
शेखपुरा: जिले में पत्नी से विवाद के बाद बिजली विभाग में कार्यरत एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र अश्विनी कुमार चंद्रा के रूप में की गई है। वह 10 फरवरी से शेखपुरा में गिरो महतो के मकान में किराये पर रह रहे थे। मृतक की पत्नी पम्मी कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटना हो चुकी थी। इन मामलों में कई बार समझौता भी कराया गया था। रविवार की अहले सुबह सिगरेट पीने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
आरोप है कि विवाद के दौरान अश्विनी ने पत्नी के साथ मारपीट की और इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। घटना के बाद पत्नी शिकायत लेकर थाना पहुंची। जब वह वापस घर लौटी तो कमरे में पति का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक का करीब तीन वर्षीय एक बच्चा भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दास ने बताया की घटना की सुचना मिली थी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और फॉरेंसिक टीम को सुचना दी गई है आगे की प्रक्रिया की जा रही है।


Post a comment