सुबह सुबह EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना, मुंगेर, सीवान के पांच ठिकानों पर खंगाल रही फाइलें

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में करप्शन से समझौता नहीं किया जायेगा जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आगे बढ़ा रहे हैं। सरकारी कर्मियों की छोटी सी भ्रष्टाचार से संबंधित हरकत पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार EOU ने बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए एक अधिकारी के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सभी ठिकानों पर टीम कागजातों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार EOU की टीम सीवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार के पटना, सीवान और मुंगेर में स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी की है।

ईओयू की टीम पटना, मुंगेर और सीवान जिले में हो रही है। सुबह-सुबह ईओयू की टीम उत्पाद निरीक्षक के ठिकानों पर पहुंची। यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा हुआ है। पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलते ही ईओयू की टीम गुरुवार की सुबह-सुबह 5 ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। फिलहाल सभी ठिकानों पर नगद, जेवरात और डॉक्युमेंट्स खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की गई, उसमें बताया गया कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ सत्यापन के दौरान 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रूपये आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया सबूत पाया गया है। यह अंकेश कुमार के ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है।

  

Related Articles

Post a comment