फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य के सफल क्रियान्वयन पर राजस्व कर्मचारी शशि कुमार हुए सम्मानित
- by Manjesh Kumar
- 11-Jun-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आजमनगर अंचल के राजस्व कर्मचारी शशि कुमार को जिला पदाधिकारी कटिहार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सम्मान मिलने से अंचल कर्मियों में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों तक फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम एवं कई राजस्व कर्मचारियों को किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अभियान के दौरान अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित किए गए। देवगांव पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मचारी शशि कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को जागरूक करने तथा उनका पंजीकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों के कारण बड़ी संख्या में किसानों का सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा सका इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पदाधिकारी कटिहार ने अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम एवं देवगांव पंचायत के राजस्व कर्मचारी शशि कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।
जिला अधिकारी द्वारा सम्मान मिलने पर बृहस्पतिवार को आजमनगर के जेडीयू नेता श्याम केसरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिन्हा, आजमनगर पेक्स अध्यक्ष रोहित कुमार केसरी सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किए जाने से उनका मनोबल बढ़ता है तथा आम जनता से जुड़े विकास कार्यों में और अधिक गति आती है। साथ ही उन्होंने जिला पदाधिकारी कटिहार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।


Post a comment