फ्रेशर पार्टी में कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नवागंतुक विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
- by Manjesh Kumar
- 25-Oct-2026
- Views
अयोध्या: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या में रविवार को कृषि महाविद्यालय की ओर से नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं विभिन्न सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं। अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा को निखारते हुए शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने और शिक्षा के माध्यम से अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Post a comment