मुजफ्फरपुर में Gen Alfa आया सड़क पर, कहा हमारा स्कूल नहीं सुरक्षित फिर कैसे होगी पढ़ाई
- by Manjesh Kumar
- 21-Aug-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं सड़क पर उतर आया। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन के बच्चों ने स्कूल से बेंच-डेस्क सड़क पर लाकर गोला रोड-बनारस बैंक रोड मार्ग को जाम कर दिया। बच्चों का आरोप है कि स्कूल में पिछले तीन दिनों से लगातार चोरी हो रही है।
छात्रों ने कहा कि पहले पंखे और बल्ब चोरी किए गए और अब स्कूल का पीने के पानी का समर्सिबल भी चोर खोलकर ले गए। बच्चों ने कहा कि जब स्कूल में सुरक्षा नहीं है और चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है तो पढ़ाई कैसे होगी। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बच्चों का कहना है कि पहले स्कूल से पंखे और बल्ब चोरी किए गए। इसके बाद गुरुवार को चोर स्कूल में लगा पीने के पानी का समर्सिबल के मोटर को भी चोरी कर ले गए। इससे बच्चों के सामने पढ़ाई के साथ पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है।


Post a comment