मुजफ्फरपुर में विकसित ग्राम पंचायत योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर: शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुजफ्फरपुर में विकसित ग्राम पंचायत योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्यपालक अभियंता, विकसित भारत जी-राम जी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, सरैया एवं गायघाट द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों, कनीय अभियंताओं एवं पंचायत तकनीकी सहायकों को विकसित ग्राम पंचायत योजना, सिक्योर 2.0 मॉड्यूल तथा विकसित भारत जी-राम जी के साथ कन्वर्जेंस के माध्यम से योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी चयन, अभिसरण, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं सहभागी योजना निर्माण की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment