हरियाली सावन महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
- by Manjesh Kumar
- 21-Aug-2026
- Views
शेखपुरा: वर्णवाल महिला समिति की ओर से हरियाली सावन महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिरबन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं एवं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत, नृत्य और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से भगवान शंकर का रूप धारण कर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल सावन की हरियाली और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रूपा वर्णवाल, सचिव रंजना देवी, कोषाध्यक्ष नीलम वर्णवाल, मीडिया प्रभारी अनीता कुमारी एवं मंजू देवी सहित सिमरन, नीता वर्णवाल, संगीता तथा रेखा वर्णवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। समिति की महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं। महोत्सव के दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।


Post a comment