सेमापुर रेलवे स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षी को स्थानांतरण पर दी गई भव्य विदाई, लोगों ने कहा...
- by Manjesh Kumar
- 16-Jun-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के सेमापुर रेल सुरक्षा बल ओपी पर तैनात प्रधान आरक्षी एस के तिवारी का स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों ने भव्य विदाई दी। उनकी विदाई के लिए एक समारोह का आयोजन जीजा गया जिसकी अध्यक्षता सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने की। इस दौरान मंच संचालन करते हुए शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि इनका व्यवहार आमजनों के साथ बेहद शालीन और सभ्य रहा।
वहीं समाज सेवी अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, जोहेर आलम, बालमुकुन्द टीबड़ेवाल ने कहा कि रेल सुरक्षा के साथ आम रेल यात्री की सुरक्षा एवं सामाजिक परिवेश से गलत हो रहे युवा के भटकते जीवन को मुख्य धारा से जोड़ने आदि कार्यों को वैधानिक रूप में कर कार्यक्षेत्र मे छाप छोड़ी है। प्रधान आरक्षी तिवारी को फूल माला अंगवस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। थानाध्यक्ष रामशंकर ने अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। विदाई समारोह में आरपीएफ विद्या सागर, विपीन कुमार सिंह, मुरारी कुमार, चंदन कुमार, पवन चौधरी, सुदामा तिवारी, देवेन्द्र प्रसाद यादव, आरपीएफ राहूल कुमार, अनिल बंसल, दिलीप चौधरी, शंकर चिरानिया नौगछिया सहित गणमान्य ग्रामीण एवं कर्मी मौजूद रहे


Post a comment