जापान में चार्ली चैपलिन-2 का लाइव शो करके भारत लौटे हीरो राजन कुमार का भव्य स्वागत हुआ।

विश्वमोहन कुमार विधान

मुंगेर/बिहार।

जापान में अपना 5355वां लाइव शो पूरा करके भारत लौटे हीरो राजन कुमार को एयरपोर्ट पर तिरंगा और गुलाब देकर सम्मानित किया गया।अपने फैंस का प्यार देखकर हीरो राजन कुमार अभिभूत हो गए और उन्होंने जापान टोक्यो शो मे लोगों के सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद दिया।चार्ली चैपलिन-2 के रूप मे जापान में भी उन्होंने अपनी अद्भुत परफार्मिंग कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  


राजधानी दिल्ली में उनके स्वागत के बाद अब मुंगेर मे उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।जल्द ही वह मुंगेर पहुंचेगे और दुर्गापूजा मण्डली की हौसलाअफजाई में लग जाएंगे।इस बार चार्ली चैपलिन-2 हीरो राजन कुमार अपने शहर मुंगेर में ही दुर्गापूजा का त्योहार मनाएंगे।राजन कुमार की यह उपलब्धी कहीं न कहीं उनके पैतृक गांव टेटिया बम्बर के लिए बहुत मायने रखती है।कला के माध्यम से भारत और जापान के रिश्तों में और गहराई लाने मे राजन कुमार जैसे कलाकारों का बड़ा योगदान होता है। 


उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग टेटिया -बम्बर, मुंगेर में स्थित एक रास्ते का नाम है,जो उनकी प्रतिभा और योगदान को दर्शाता है।यह मार्ग टेटिया -बम्बर थाने के पास स्थित है।और अब इस लोकप्रिय अभिनेता ने जापान मे जाकर भी सफलता का परचम लहराया है।

  

Related Articles

Post a comment