पूर्णिया में IDA के डेंटल फेस्ट में जुटे डेंटिस्ट, दंत प्रत्यारोपण समेत कई अहम बातें की साझा
- by Manjesh Kumar
- 20-Sep-2026
- Views
पूर्णिया: आईडीए पूर्णिया के द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला पूर्णिया डेंटल फेस्ट का आयोजन ग्रैंड 13 रिजॉर्ट मरंगा पूर्णिया में किया गया। कार्यक्रम में पूरे बिहार से लगभग 200 दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। इस आयोजन में दंत चिकित्सकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य आकर्षण रहे दिल्ली से आए हुए ख्याति प्राप्त दंत चिकित्सक डॉ ध्रुव अरोरा उन्होंने दंत प्रत्यारोपण (इंप्लांट) विधि को बहुत ही अच्छे और साइंटिफिक तरीके से आए हुए तुम तमाम दंत चिकित्सकों के सामने रखा।
कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मणिपाल कैंसर हॉस्पिटल के डॉ सतदरू राय ने भी दंत चिकित्सकों के सामने ओरल कैंसर के लक्षण और उसके उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी को साझा किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार शामिल हुए। उन्होंने भी चिकित्सकों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सोशल अवेयरनेस को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समारोह में पटना से आए हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार स्टेट के सचिव डॉक्टर कुमार मानवेंद्र और इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार स्टेट के प्रेसिडेंट डॉ पुलिन बिहारी वर्मा ने भी अपनी बातें रखी।
समारोह संचालन पूर्णिया के डॉ अरविंद खत्री ने किया। समारोह में मुख्य रूप से भागीदारी इंडियन डेंटल एसोसिएशन पूर्णिया के प्रेसिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार दास, सचिव डॉक्टर मृत्युंजय कुमार, डॉक्टर सौरभ शौर्य, डॉ रवि विजय कुमार, डॉक्टर गोपाल चंद्र, डॉ राजेश मोदी, डॉ चंदन वर्मा, डॉ प्रशांत चंदन, डॉ मयंक झा, डॉक्टर एल डी महेश्वरी की रही। वरिष्ठ चिकित्सक दरभंगा के डॉक्टर बी वी वर्मा एवं पूर्णिया के डॉक्टर विजय वर्मा ने इस तरह के आयोजन को सराहा एवं भविष्य में भी आईडिया पूर्णिया से इस तरह के आयोजन को करवाते रहने की क कामना की।


Post a comment