AK 47 से फायरिंग मामले में विवादों में घिरी सीवान पुलिस के कप्तान अब करेंगे पदस्थापना की प्रतीक्षा, एक साथ कई जिलों के बदल गए एसपी

पटना: बिहार में सोमवार की देर शाम बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद मंगलवार को कई आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादले की सूची में कई जिलों के एसपी एसएसपी भी बदल गए हैं। नालंदा के एसपी भरत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है, वहीं भोजपुर के एसपी राज को रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है। सीवान में इससे पहले एसपी के पद पर तैनात पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेजा गया है। भरत सोनी की नई तैनाती ऐसे समय हुई है, जब सीवान में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम बनी हुई है। इससे पहले वहां के DM विवेक रंजन मैत्रेय को हटाया गया। अब एसपी पूरन कुमार झा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब रोहतास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक सारण की जिम्मेदारी दी गई है।

भोजपुर में मिस्टर राज की जगह अवधेश दीक्षित को नया एसपी बनाया गया है। अवधेश दीक्षित इससे पहले बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) के पद पर तैनात थे। तबादले की सूची में कई वरिष्ठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं। मृत्युंजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से पुलिस उप महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। वहीं अजय कुमार पांडे को मध निषेध एवं ANTF से पुलिस उप महानिरीक्षक, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। सारण के SSP रहे विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार की जिम्मेदारी मिली है। इस फेरबदल के बाद बिहार के कई जिलों में पुलिस की कमान बदल गई है  खास तौर पर सिवान, रोहतास, भोजपुर और सारण में नई तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।


  

Related Articles

Post a comment