जितिया पर्व को लेकर खाजा दुकानों पर उमड़ी भीड़, जम कर की खरीदारी

कटिहार: बरारी- जितिया पर्व को लेकर काढ़ागोला स्टेशन बाजार और बरारी हाट में खाजा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों के लिए खाजा सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। काढ़ागोला स्टेशन बाजार में खाजा की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं बरारी हाट में भी पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। काढ़ागोला स्टेशन बाजार के खाजा दुकानदार मुन्ना साह ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 20 वर्षों से कारीगरों को रखकर खाजा तैयार कराया जा रहा है।

जितिया पर्व के दौरान खाजा की मांग बढ़ जाती है। बरारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग वर्षों से उनकी दुकान पर खाजा खरीदने पहुंचते हैं। पर्व के समय मांग बढ़ने के कारण दुकान में पहले से ही खाजा तैयार कराया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को पर्याप्त मात्रा में खाजा उपलब्ध कराया जा सके। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, जितिया पर्व के मौके पर क्षेत्र के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। इससे मिठाई और खाजा की दुकानों के साथ-साथ हाट-बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है। पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

  

Related Articles

Post a comment