कांटी के विधायक ने सीएम सम्राट से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास को लेकर की कई मांग

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थर्मल पावर में 800 मेगावाट क्षमता की नई यूनिट स्थापित करने समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने पटना स्थित लोक सेवक आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांटी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। विधायक ने कांटी थर्मल पावर की क्षमता विस्तार तथा नई यूनिट की स्थापना को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर लोगों को हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

विधायक ई अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांटी में विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment