कटिहार में स्नान के दौरान 3 बच्चों की डूब कर मौत, स्थानीय लोगों ने दो को बचाया

कटिहार: कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-15 में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शिव मंदिर के समीप कमला घाट नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है कि सोमवारी को लेकर पांच बच्चे कमला नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में 12 वर्षीय अमन कुमार, 10 वर्षीय प्रिंस कुमार, और 13 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे, लेकिन तीन बच्चों की मौत की खबर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

  

Related Articles

Post a comment