कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और शराब के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कटिहार: अपराध नियंत्रण को लेकर कटिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी कड़ी में पुलिस ने दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुके हैं। मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2 सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि बरारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत उचला गांव में अपराधिक घटना अंजाम देने के उद्देश्य से अपराधी के जमा होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान सुमन कुमार महतो के रूप में बताई। उसकी  निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस बरामद की। एसडीपीओ ने बताया कि इसी क्रम में पड़ोसी पवन कुमार के घर की भी तलाशी ली गई जहां से 11.5 लीटर विदेशी शराब घर से बरामद किया गया। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास यह है और बरारी थाना में कई मामले भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पवन कुमार पहले भी जेल जा चुका है।

  

Related Articles

Post a comment