नवरात्रि शुरू होते ही दिखने लगी है आस्था की पराकाष्ठा, समस्तीपुर में कील की सेज पर लेट महिला कर रही माता की आराधना

समस्तीपुर: नवरात्र के प्रथम दिन से शहर के महादेवमठ वार्ड 12 चौरसिया टोला में 35 वर्षीय महिला श्रद्धालु मधुमाला देवी कांटों से बनी सेज पर लेटकर बिना अन्न-जल के मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। तपस्या के लिए जमीन से 15 इंच ऊंचा विशेष लकड़ी का बेड तैयार किया गया है। 3.50 फीट चौड़े और 6 फीट लंबे इस बेड पर 5 इंच लंबी 2516 कीलें ठोकी गई हैं, जिनका वजन करीब 32 किलो बताया जा रहा है। कीलों पर मात्र एक पतली चादर बिछाकर मधुमाला देवी लेटी हैं। उनके सीने पर कलश स्थापित है, जबकि बगल में त्रिशूल रखा गया है।

जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व स्वप्न में मां दुर्गा के दर्शन के बाद पिछले वर्ष नवरात्र में उन्होंने कलश स्थापित कर व्रत रखा था। नवमी के दिन मनोकामना पूर्ण होने के साथ घर में मां दुर्गा की प्रतिमा प्रकट होने की बात कही जाती है। उसी प्रतिमा के लिए घर में मंदिर बनवाया गया है, जिसके समक्ष वह तपस्या कर रही हैं। पूजन विधि-विधान से पंडित द्वारा कराया जा रहा है। पति रंजीत चौरसिया भी व्रती हैं। कठिन व्रत को देखने और दर्शन के लिए आसपास के लोग घर पहुंच रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment