हिन्दी के प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहें- राज्यपाल

पटना: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर बिहार लोक भवन में विश्‍व हिन्दी परिषद् द्वारा आयोजित ‘‘क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’’ में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी हमारी भाषा है और इसके व्यापक प्रसार के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा के अनुरूप हमें देश को यह विश्‍वास दिलाना चाहिए कि हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम में विश्‍व हिन्दी परिषद् की ओर से राज्यपाल को अभिनन्दन पत्र समर्पित किया गया। राज्यपाल ने शान्तमनु एवं रामाकांत चंदन द्वारा लिखित पुस्तकों तथा विश्‍व हिन्दी परिषद् के आगामी कार्यक्रमों से संबंधित घोषणा-पत्र का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को ‘‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सम्मान’’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता डॉ इन्द्रेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद सूर्य कुमार शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर एवं संजय पासवान, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, जम्मू एवं कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त शान्तमनु, विश्‍व हिन्दी परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव विपिन कुमार एवं उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment