वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा लाखों रुपए मूल्य की शराब, दो धराया, कंटेनर भी जब्त

मुजफ्फरपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी कारोबारियों द्वारा आए दिन तरह तरह के हथकंडे अपनाकर शराब तस्करी का खेल देखने को मिलता है। हालाकि पुलिस और मद्य निषेध की टीम लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसती हुई दिखती है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाखों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद की, साथ ही दो तस्करों को भी धर दबोचा। जानकारी के अनुसार बेनीबाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान NH 27 पर एक कंटेनर को पकड़ा। पुलिस की वाहन जांच के दौरान कंटेनर में बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद किया।

पुलिस ने कंटेनर से लगभग 1480 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत लाखो में आंकी जा रही है। साथ ही मौके से चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक कंटेनर की जब तलाशी ली गई तो उसमे से लगभग 1486 लीटर के आसपास विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद आगे की कारवाई की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment