ब्राह्मण समाज नहीं सहेगा अपमान, मधेपुरा में लोकमंच के बैनर तले संकल्प सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा 'हम...'

मधेपुरा: लोकमंच के तत्वावधान में मधेपुरा में ब्राह्मण एकजुटता संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने एक सुर में ब्राह्मणों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा ही समाज को दिया है और बदले में कभी कुछ नहीं लिया। अगर ब्राह्मण समाज अपने बारे में सोचता तो आज हमारी यह स्थिति नहीं होती। अधिकतम ब्राह्मण की आर्थिक स्थिति आज भी खराब है क्योंकि हम कभी धन के पीछे नहीं दौड़े बल्कि हमने ज्ञान का अर्जन किया और वह ज्ञान समाज को भी दिया। जब लड़ाई की बारी थी तब भी हम कंधे से कंधा मिला कर खड़े थे लेकिन वह संपत्ति और साम्राज्य अपने पास नहीं रखा। बावजूद इसके लंबे समय से देश में एक आख्यान चलाया जाता है कि हर बड़े पदों पर सिर्फ ब्राह्मणों का कब्जा है। हम कभी संपत्ति के पीछे नहीं भागे लेकिन ईश्वर ने हमें बुद्धि दी। हमने पढ़ाई की और अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर हासिल करते रहे लेकिन हमारे विरोध तरह तरह के भ्रम फैलाए जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोकमंच के संस्थापक अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ बब्बू झा ने कहा कि आज हम ब्राह्मण समाज को संकल्प लेना है कि हम आगे एकजुट हो कर रहेंगे और अपना हक और अधिकार के लिए भी एकजुट हो कर लड़ेंगे। हमने कभी दूसरे के हक पर अपना अधिकार नहीं दिखाया लेकिन बावजूद इसके आज के समय में ब्राह्मण समाज को दबाया जा रहा है जिसके विरोध में हमें एकजुट हो कर रहना होगा। हम जब एकजुट होंगे और अपने हक अधिकार के लिए आगे आयेंगे तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपील की कि सब एकजुट हो जाएं और अब हम अपना अपमान नहीं सहेंगे। आशीष कुमार ने कहा कि पिछले 4 दशक में ब्राह्मणों का जुटान इस स्तर पर नहीं हुआ लेकिन अब हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमने कभी किसी का हक नहीं मारा और न ही अपने हक पर किसी को कब्जा करने देंगे।

  

Related Articles

Post a comment