प्रेम विवाह के बाद 7 माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

शेखपुरा: जिले में प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाली एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर पति द्वारा संबंध तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता अब पति को साथ रखने और न्याय दिलाने की मांग को लेकर थाना, न्यायालय और अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रही है। पीड़िता के अनुसार, अरियरी थाना क्षेत्र के मनकॉल गांव निवासी राजेश शर्मा के पुत्र सचिन कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों ने घर से भागकर जमुई न्यायालय में शादी की थी। शादी के बाद वह भागकर कोलकाता गई और वहीं गर्भवती हुई और फिलहाल उसके गर्भ में सात माह का बच्चा पल रहा है।

आरोप है कि अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है और दूसरी शादी करने की तैयारी में है। पीड़िता का कहना है कि पति के इस रवैये से वह बेहद परेशान है। उसके पास न तो मायके का सहारा है और न ही ससुराल पक्ष से सहयोग मिल रहा है। गर्भावस्था की स्थिति में वह न्याय के लिए लगातार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रही है। पीड़िता के अधिवक्ता ने बताया कि महिला की स्थिति बेहद कठिन है। शादी के बाद पति द्वारा उसे छोड़ दिए जाने और दूसरी शादी की तैयारी किए जाने का आरोप गंभीर है. अधिवक्ता ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानून के तहत हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मामले में पीड़िता ने पुलिस और न्यायालय से उचित कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब हो की आज के बच्चे अपने मर्जी से बड़े से बड़ा फैसला तो ले लेते है लेकिन वह फैसला ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता इसका बड़ा उदाहरण है।

  

Related Articles

Post a comment