'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम, भाजपा नेता नूतन गुप्ता ने कहा...

पुर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" के नवीनतम संस्करण को भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने अपने शांतिनगर मधुबनी आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलामंत्री ने मन की बात को मात्र एक रेडियो कार्यक्रम न मानकर जन-जन को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि ये संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले हैं। जिलामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम अब केवल रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जन आंदोलन बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर के प्रेरणादायक कार्यों और नवाचारों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, जिससे समाज को नई सोच मिलती है। प्रधानमंत्री के विचार समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव तक इन संदेशों को पहुंचाने का कार्य लगातार करते रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार, राष्ट्र निर्माण का दृढ़ संकल्प, जनभागीदारी का संदेश और 'विकसित भारत' का दूरदर्शी विज़न हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हर देशवासी को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment