मुजफ्फरपुर में भाजपा ने आयोजित किया आंगन मिलन, कराया गया बच्चों का अन्नप्राशन

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गायघाट पश्चिमी मंडल के सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बच्चों के बीच फल मिठाई और चाकलेट आदि का वितरण किया।

सभी कार्यक्रमों में मुख्यरूप से गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, वसंत सिंह, सरोज सिंह, विक्रम कुमार, मुकेश कुमार, चंचल सिंह, मुकेश भगत, छोटू सिंह, सुभाष सिंह, राकेश झा, मनोज चौधरी, धीरेन्द्र सिंह, रंगीला देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment