विधायक ने में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का किया उद्घाटन, कहा 'जनता के अब सभी कार्य एक ही भवन में होगा संपन्न'
- by Manjesh Kumar
- 16-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं क्षेत्र के जनता के सभी तरह के कार्य का निष्पादन करवाना हमारी पहली प्राथमिकता में हमेशा से रही है। गरीबों एवं समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति का उनका वाज़िब हक मिले यह हम सुनिश्चित करवाते हैं एवं इस दिशा में हम लगातार कार्य भी कर रहे हैं। उक्त बातें मंगलवार को कांटी क्षेत्र के बकटपुर पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन को स्थानीय जनता को समर्पित किया।
इस मौके पर विधायक का स्थानीय मुखिया शाहिद रजा उर्फ लड्डन समेत स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के पंचायत के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर पंचायत सरकार भवन में एक ही छत के नीचे सरकारी सभी कार्य संपन्न होंगे और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सभी तरह की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबका सम्मान व प्रतिष्ठा देना उनका पहली प्राथमिकता में हमेशा से रहा है और सभी के कार्य को गति देने की संकल्प को वे लगातार पूरा कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है, उक्त सभी सम्बंधित पंचायत भवन में जनता का कार्य तेजी से हो इसके लिए समारोह पूर्वक कार्य का शुरूआत लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के जनता के हर सरकारी कार्य को पंचायत सरकार भवन में ही सरकारी कर्मी बैठकर निष्पादन करेंगे एवं उन्होंने कहा कि जो कर्मी पंचायत सरकार भवन में नहीं बैठेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में पंचायत सरकार भवन नहीं बना है, मैं उन पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर पंचायत सरकार भवन अतिशीघ्र बने इसके लिए प्रयास कर रहा हूं एवं सफलता भी प्राप्त हो रही हैं। ज्ञात हो कि पंचायत भवन के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां पंचायत सरकार भवन में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवास का भी सुविधा मिलेगा।
इस अवसर पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, स्थानीय मुखिया शाहिद रजा उर्फ लड्डन, सरपंच जगत नारायण तिवारी, हाफिज औजेर, पप्पू तिवारी, मुन्ना ओझा, सुनील ओझा, चंदेश्वर महतो, अवध भगत, मोहन भगत, त्रिलोकी महतो, चुल्हाई महतो, मो कासिम, कैलाश ठाकुर, रामेश्वर सहनी, राजनारायण साह समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment