मुजफ्फरपुर के केवटसा में धूमधाम से मनाया जा रहा कृष्ण जन्मोत्सव सह मेला

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के केवटसा गांव में पिछले 92 वर्षो से बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष भी छ दिनों तक चलने वाली कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार मनाया जा रहा है। रात बारह बजे भगवान कृष्ण का पट खोलकर मेले की शुरुआत की गई। स्व विजय शंकर प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र पूर्व मुखिया प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने बताया कि हमारे पूर्वजों के द्वारा ही पिछले 92 वर्षो से इस मेले को बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश शंकर प्रसाद सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह ने संतान प्राप्ति हेतु इस पूजा की शुरुआत की थी और पुत्र रत्न प्राप्त होने के बाद से ही चौथी पीढ़ी से हर वर्ष चलती आ रही छः दिनो तक चलने वाली कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही विधि विधान और पूजा पाठ के साथ ही मेले का आयोजन होता आ रहा है। आपको बता दें कि दूर दराज गांव से भी लोग इस मेले में घूमने आते है। रात बारह बजे पूरी विधि विधान के साथ पूजा पाठ संपन्न होने के बाद भगवान का पट खुलता है और फिर श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद का वितरण होता है।

  

Related Articles

Post a comment