मुजफ्फरपुर में नहाने के दौरान डूबे तीन बच्चे, क्षेत्र में मची सनसनी परिजनों में कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 10-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहा जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटी कोठिया स्थित एनटीपीसी डैम में शुक्रवार को नहाने गये तीन बच्चों के डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चा डैम में नहाने गए थे और गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। वहीं, इसकी जानकारी के उपरांत स्थानीय लोगों की मौके पर काफी भीड़ जुट गई और सभी बच्चों के परिजन चीख - पुकार मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। आनन फानन में सभी को स्थानीय पीएचसी भेजा गया जहां से सभी को एसकेएमसीएच भेजा गया। मृतक बच्चे की पहचान वार्ड संख्या 16 निवासी राजकुमार का 11 वर्षीय पुत्र दीनानाथ, मुन्ना साह का 8 वर्षीय पुत्र आर्यव गुप्ता, जयकुमार का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई।
हादसे की खबर के बाद कांटी नगर परिषद क्षेत्र में पूरी तरह शोकाकुल माहौल उत्पन्न हो गया है। मामले की जानकारी उपरांत इस घटना पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने गहरी शोक व्यक्त किया है। विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी कुमार गौरव व कांटी सीओ मुकेश कुमार को इस घटना की जानकारी दी साथ ही विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी कुमार गौरव से सभी बच्चों को तत्काल पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि यह दर्दनाक घटना काफी दुःखद व मर्माहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि एक साथ हमारे क्षेत्र के तीन किशोर बच्चों के डूबने से मौत हो गई जिससे वे काफी दुःखी है साथ ही यह घटना सभी के लिए काफी पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि सभी मृतक बच्चों के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिलेगी। वही, इस घटना के बाद सभी मृतकों बच्चों के परिजनों में काफी चीख- पुकार मची हुई है साथ ही सभी के घर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी हुई है और सभी लोग सांत्वना दे रहे हैं साथ ही यह घटना को काफी दुखदाई घटना बताया।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment