मवेशी का चारा लेकर लौट रही नाव बागमती की उपधारा में पलटी, 15 लोग थे सवार
- by Manjesh Kumar
- 25-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। बेदौल ओपी क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रही एक नाव बागमती नदी की उपधारा में अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। नाव के पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर सवार अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि हादसे के बाद एक बच्ची के लापता होने की सूचना सामने आ रही है। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से लापता बच्ची की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी सूचना दे दी गई है। NDRF की टीम के पहुंचने के बाद नदी की उपधारा में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसा किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे या नदी की तेज धारा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। लापता बच्ची की तलाश जारी है और उसके मिलने को लेकर सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।


Post a comment